जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में अपने प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार की कमजोर धारणा के बीच रुपये में गिरावट देखी गई।
मुंबई, पांच मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में अपने प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा शेयर बाजार की कमजोर धारणा के बीच रुपये में गिरावट देखी गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी कोषों की सतत निकासी के कारण रुपया दबाव में रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 82.88 से 82.93 प्रति डॉलर के दायरे में घट-बढ़ के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.89 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 82.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 103.83 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 195.16 अंक की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 564.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)