जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 73.02 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश से सोमवार को अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, चार जनवरी विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश से सोमवार को अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में कोविड-19 के टीके को मंजूरी मिलने के कारण भी कारोबारी धारणा में सुधार हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.93 प्रति डॉलर पर खुला। यह कारोबार के दौरान 72.90 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया तथा 73.03 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

अंत में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह एक सितंबर, 2020 के बाद का रुपये का सबसे मजबूत बंद स्तर है। एक सितंबर को रुपया 72.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत टूटकर 89.47 पर रह गया।

वैश्विक कच्चा तेल मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 52.41 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट