जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से यह तेजी आई।

मुंबई, 20 सितंबर रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से यह तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कम कीमतों ने भी रुपये को समर्थन दिया, हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.63 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.56 प्रति डॉलर पर पहुंच जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.65 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरावट के साथ 100.24 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड