जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.94 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से रुपये की धारणा को बल मिला।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली से रुपये की धारणा को बल मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सोमवार को कारोबार के दौरान निफ्टी के पहली बार 20,000 अंक के पार जाने के बाद घरेलू बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे मंगलवार को भारतीय मुद्रा में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.93 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.86 से 83.01 प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.76 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.81 प्रतिशत बढ़कर 91.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,473.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan Test Stats At Leeds: टेस्ट क्रिकेट में हेडिंग्ले के मैदान पर कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों का प्रदर्शन

पटना आज की ताजा खबरें, 14 अगस्त 2026: आसमान में छाए रहेंगे बादल, बैंकपुर उपचुनाव, नौकरी आंदोलन, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर समेत पढ़ें बड़ी खबरें एक क्लिक में

दिल्ली लेटेस्ट न्यूज, 14 अगस्त, 2026: स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा, बिजली बिल वृद्धि और भारी बारिश के अलर्ट समेत, यहां पढ़ें राजधानी के ताजा अपडेट्स

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Stumps Scorecard: डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने बनाई मजबूत बढ़त, तंजीद हसन तमीम के शतक और शांतो की कप्तानी पारी से ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर; ऐसा रहा दिन का खेल