जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में महज एक पैसे की बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चातेल के दाम में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला लेकिन घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख ने इसे बेअसर कर दिया।

मुंबई, आठ जनवरी रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चातेल के दाम में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला लेकिन घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख ने इसे बेअसर कर दिया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। दिन में उसने 83.04 के उच्च स्तर और 83.16 प्रति डॉलर के निम्न स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार की नजर बृहस्पतिवार को जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर होगी। इसके अलावा, निवेशक शुक्रवार को जारी होने वाले भारत के मुद्रास्फीति आंकड़ों पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के नतीजे डॉलर सूचकांक की आगे की दिशा को प्रभावित करेंगे।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.18 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.86 डॉलर प्रति बैरल रहा।

बीएसई सेंसेक्स 670.93 अंकों की गिरावट के साथ 71,355.22 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट