जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 83.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 12 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 83.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार के बीच रुपये में कारोबार सीमित दायरे में तेजी का रुझान लिए हुआ। हालांकि, डॉलर में तेजी लौटने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण डॉलर/रुपये की जोड़ी ने एक अच्छी तरह से परिभाषित सीमा के भीतर कारोबार किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.97 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 83.95 के दिन के उच्चतम और 83.99 के निचले स्तर को छुआ। अंत में यह चार पैसे की तेजी के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को एक पैसे की गिरावट के साथ 83.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता में वृद्धि से रुपये को समर्थन मिल सकता है। रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी तरह का हस्तक्षेप निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकता है।’’

चौधरी ने आगे कहा कि व्यापारी भारत के सीपीआई आंकड़े और यूरोपीय केन्द्रीय बैंक (ईसीबी) की मौद्रिक नीति से संकेत ले सकते हैं। अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका के अगस्त सीपीआई आंकड़ों के आने के बाद जोखिम भावना में सुधार हुआ है। अमेरिकी सीपीआई आंकड़ों में स्थिरता ने डॉलर इंडेक्स को अपने मौजूदा स्तर को बनाए रखने में मदद की।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 101.74 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.71 प्रतिशत बढ़कर 71.82 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 1,439.55 अंक बढ़कर 82,962.71 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 470.75 अंक बढ़कर 25,388.90 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,755.00 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस