जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.57 पर पहुंच गया।

मुंबई, 16 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख तथा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.57 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय आयातकों की डॉलर मांग ने रुपये की तेजी को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.59 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.61 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 152.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,817.28 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 46.40 अंक यानी 0.19 प्रतिशत चढ़कर 24,633.10 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,684.78 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू