जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.65 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.65 पर पहुंच गया।

मुंबई, 22 जुलाई रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरकर सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.65 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के प्रवाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला और गिरावट पर रोक लगी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.66 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में 83.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.29 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 264.92 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 80,339.73 अंक पर और एनएसई निफ्टी 88.10 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,442.80 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,506.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू