जरुरी जानकारी | तीन दिन की गिरावट के बाद रुपया 32 पैसे की तेजी के बाद 72.93 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में तीन सत्रों से जारी गिरावट थम गई। वैश्विक बाजार में डॉलर के अपने तीन माह के उच्च स्तर से नीचे फिसलने तथा घरेलू शेयरों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 पर पहुंच गयी।

मुंबई, नौ मार्च रुपये में तीन सत्रों से जारी गिरावट थम गई। वैश्विक बाजार में डॉलर के अपने तीन माह के उच्च स्तर से नीचे फिसलने तथा घरेलू शेयरों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 पर पहुंच गयी।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अर्थव्यवस्था में तत्काल तेजी लौटने की उम्मीद, अमेरिकी बांड से होने वाली प्राप्ति में गिरावट और वैश्विक राजकोषीय नीतियों से जोखिम सहने की क्षमता में वृद्धि हुई जिससे रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.16 पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 72.91 और नीचे में 73.25 तक गया।

अंत में, यह सोमवार के बंद स्तर से 32 पैसे मजबूत होकर 72.93 पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जिन्होंने सोमवार को 1,494.49 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 68.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया। ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘स्थानीय शेयरों में तेजी और डॉलर इंडेक्स के अपने तीन माह के उच्च् स्तर से नीचे आने के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार आया।’’

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों पर निवेशकों की निगाह रहेगी।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर