जरुरी जानकारी | रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 24 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपये की धारणा मजबूत हुई।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 24 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपये की धारणा मजबूत हुई।

विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक के वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात को सात अक्टूबर 2023 तक चरणबद्ध तरीके से बंद करने की घोषणा के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये को मजबूती मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.91 से लेकर 83.17 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 24 पैसे की बढ़त के साथ 82.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह डॉलर के मुकाबले रुपया का अब तक सबसे निचला स्तर था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 105.01 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.61 प्रतिशत घटकर 90.47 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 758.55 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\