जरुरी जानकारी | शुरूआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.29 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरूआती कारोबार में दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर रहा। रुपये को घरेलू शेयर बाजार में तेजी से लाभ मिला लेकिन डॉलर की मजबूती से यह सीमित रहा।

मुंबई, 24 अप्रैल अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को शुरूआती कारोबार में दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 83.29 प्रति डॉलर पर रहा। रुपये को घरेलू शेयर बाजार में तेजी से लाभ मिला लेकिन डॉलर की मजबूती से यह सीमित रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.29 पर खुला। शुरूआती कारोबार में रुपया 83.32 के निचले स्तर तक भी भी गया।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 83.31 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.06 पर रहा।

सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 242.49 अंक चढ़कर 73,980.94 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63 अंक की बढ़त के साथ 22,431 अंक पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड