जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 83.17 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त के साथ 83.17 (अस्थायी) पर पहुंच गया।
मुंबई, 28 दिसंबर अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की बढ़त के साथ 83.17 (अस्थायी) पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.33 पर खुला और बाद में इसने 83.16 से 83.34 के बीच कारोबार किया। कारोबार की समाप्ति पर रुपया 17 पैसे की बढ़त के साथ 83.17 (अस्थायी) पर पहुंच गया।
रुपये में इससे पिछले दो सत्रों में कुल 18 पैसे की गिरावट आई थी। घरेलू मुद्रा में बुधवार को 15 पैसे तो मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट आई थी।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण डॉलर कमजोर हुआ।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.37 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत गिरकर 79.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,926.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)