जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने के कारण रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 19 अक्टूबर भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने के कारण रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने बताया कि हालांकि, विदेशी कोषों की निकासी तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.26 पर खुला। दिन में यह 83.13 के उच्चतम और 83.28 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में मुनाफावसूली से रुपये को समर्थन मिला है। व्यापक रूप से लघु अवधि में रुपया 83.15 से 83.30 के दायरे में रहा। पिछले कुछ सप्ताह से रुपया काफी स्थिर है, जिससे रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप का पता चलता है। फेडरल रिजर्व के प्रमुख के आज के संबोधन से डॉलर को आगे की दिशा मिलेगी। यदि डॉलर सूचकांक से नीचे आता है, तो ऐसा रुपये के लिए सकारात्मक रहेगा।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 106.61 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.78 अंक की गिरावट के साथ 65,629.24 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,093.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज