जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 28 दिसंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.33 पर खुला और बाद में इसने 83.16 से 83.34 के बीच कारोबार किया। कारोबार की समाप्ति पर रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 83.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपये में इससे पिछले दो सत्रों में कुल 18 पैसे की गिरावट आई थी। घरेलू मुद्रा में बुधवार को 15 पैसे तो मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट आई थी।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के कारण रुपये में तेजी आई।

चौधरी ने कहा कि ताजा विदेशी निवेश और अमेरिकी डॉलर में विस्तारित गिरावट के कारण रुपये में मामूली सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार होने की संभावना है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.37 पर कारोबार कर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत गिरकर 79.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 371.95 अंक की तेजी के साथ 72,410.38 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड