जरुरी जानकारी | रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 82.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 13 पैसे की तेजी के साथ 82.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में जोरदार लिवाली और विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

मुंबई, 19 दिसंबर अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 13 पैसे की तेजी के साथ 82.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में जोरदार लिवाली और विदेशों में प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि विदेशी पूंजी की बाजार से ताजा निकासी और कच्चे तेल कीमतों में तेजी के कारण रुपये का लाभ सीमित ही रहा।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.80 के स्तर पर कमजोर स्तर पर खुला लेकिन कारोबार के अंत में यह 13 पैसे की तेजी के साथ 82.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.57 के उच्चस्तर और 82.80 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.75 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.44 प्रतिशत घटकर 104.24 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढ़कर 79.91 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 468.38 अंक बढ़कर 61,806.19 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 538.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी