जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 83.65 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 11 पैसे की तेजी के साथ 83.65 प्रति डॉलर के दो माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के बाद निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 19 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 11 पैसे की तेजी के साथ 83.65 प्रति डॉलर के दो माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के बाद निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद डॉलर में शुरुआती बढ़त, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी के डर को रोकने में विफल रही।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की बढ़त पर अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.70 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.56 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया। बाद में यह 83.73 के ​​निचले स्तर तक आया। अंत में यह 83.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त है।

रुपया मंगलवार को 10 पैसे की बढ़त के साथ 83.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के कारण बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि बृहस्पतिवार को रुपया मजबूत हुआ और इसने दो महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार किया, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा घोषित 0.50 प्रतिशत की ब्याज दर कटौती के बाद घरेलू शेयर बाजारों ने नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत बढ़कर 101.01 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.15 प्रतिशत बढ़कर 74.50 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236.57 अंक बढ़कर 83,184.80 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 38.25 अंक बढ़कर 25,415.80 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड