जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 83.02 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.02 (अस्थायी) पर पहुंच गया।
मुंबई, 10 जनवरी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को 11 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.02 (अस्थायी) पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख से स्थानीय मुद्रा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.97 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 83.18 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया। कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.02 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त है।
रुपया मंगलवार को 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.11 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.07 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 990.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)