जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपये में 10 पैसे की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 75.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को यथावत रखने के बीच रुपये में मजबूती आयी।

मुंबई, आठ अप्रैल विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 75.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को यथावत रखने के बीच रुपये में मजबूती आयी।

आरबीआई बैंकों को उनकी तात्कालिक जरुरतों को पूरा करने के लिए जिस ब्याज पर कर्ज देता है, उसे रेपो दर कहा जाता है।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.99 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75.70 के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में 75.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती को दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 19 पैसे की गिरावट के साथ 76.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रिजर्वबैंक द्वारा ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने और अर्थव्यवस्था से अधिशेष नकदी को हटाने के उपायों की घोषणा के बाद एशियाई मुद्राओं के बीच रुपये का प्रदर्शन कमजोर रहा।’’

परमार ने आगे कहा कि ‘‘उन्होंने वृद्धि दर को भी संशोधित कर इसे घटाया तथा जिंसों की अधिक कीमत होने के कारण चालू वर्ष के लिए मुद्रास्फीति अनुमान को बढ़ाया है। संक्षेप में, आगे जाकर केंद्रीय बैंक ने उदार रुख त्यागने और ब्याज दर बढ़ाने का रास्ता खोला है।

साप्ताहिक आधार पर, डॉलर के मुकाबले रुपये में 19 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.87 पर कारोबार कर रहा था।

यह लगातार 11वीं बार है जब दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया है और उधारी दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 412.23 अंक चढ़कर 59,447.18 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.99 प्रतिशत बढ़कर 101.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने रहे उन्होंने बृहस्पतिवार को 5,009.62 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया जमींदोज