जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे बढ़कर 75.14 रुपये प्रति डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और अमेरिकी डालर में कमजोरी के चलते सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में डालर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 75.14 रुपये प्रति डालर हो गया।

मुंबई, 13 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों की तेजी और अमेरिकी डालर में कमजोरी के चलते सोमवार को कारोबार के शुरुआती दौर में डालर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 75.14 रुपये प्रति डालर हो गया।

कारोबार की शुरुआत में रुपया डालर के मुकाबले 75.20 रुपये प्रति डालर पर खुला। इसके बाद यह और मजबूत होकर 75.14 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। पिछले कार्य दिवसर के बंद भाव के मुकाबले यह छह पैसे ऊंचा रहा।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर- रुपये की विनिमय दर 75.20 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई थी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख रहने, साथ ही अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कोविड- 19 के लगातार बढ़ते मामले निवेशकों के दिलोदिमाग पर असर डाल रहे हैं यही वजह है कि विदेशी कोषों ने शुक्रवार को बाजार से निकासी की है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

रिलायंस सिक्युरिटीज ने एक शोध नोट में कहा है, ‘‘बाजार में विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने की उम्मीद से मुद्रा को समर्थन मिल सकता है।’’ उसने कहा, ‘‘एशियाई बाजारों से लगातार बेहतर संकेत मिल रहे हैं। सोमवार की शुरुआत में ज्यादातर एशियाई मुद्रायें अमेरिकी डालर को मुकाबले मजबूती में रहीं।’’

बहरहाल, निवेशकों को शाम तक जारी होने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों की प्रतीक्षा रहेगी।

उधर दुनिया की छह मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 96.46 अंक रहा।

ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.72 प्रतिशत गिरकर 42.93 डालर प्रति बैरल पर रहा।

इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 1.28 करोड़ से ऊपर निकल गया है जबकि मरने वाली की संख्या 5.68 लाख हो गई है। वहीं भारत में अब तक 8.78 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 23,174 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। लगतार तेजी से बढ़ते मामलों से निवेशकों की चिंता बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट