जरुरी जानकारी | रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 72.83 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर में नरमी बने रहने के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी रहने से शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये को को बल मिला और इसकी विनिमय दर 29 पैसे सुधर कर 72.83 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

मुंबई, 21 मई विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर में नरमी बने रहने के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी रहने से शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये को को बल मिला और इसकी विनिमय दर 29 पैसे सुधर कर 72.83 (अनंतिम) रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

सुबह डालर 72.98 पर खुला और दिन में इसमें 72.83-73.09 के बीच बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद से 29 पैसे मजबूत हो 72.83 रुपये प्रति डॉलर रही।

बृहस्पतिवार को डालर का बंद भाव 73.12 था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 89.71 रह गया। डॉलर इंडेक्स में गिरावट कायम है और कम से कम निकट भविष्य में इसमें तेजी लौटने की संभावना नजर नहीं आती।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 65.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 975.62 अंक बढ़कर 50,540.48 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के आंकड़ों के अनुसर विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 71.04 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\