जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे बढ़कर 73 रुपये पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के चलते रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर करीब 12 सप्ताह के उच्चतम स्तर 73 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, 31 अगस्त विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के चलते रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी रही। अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे उछलकर करीब 12 सप्ताह के उच्चतम स्तर 73 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.26 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.99 से 73.29 रुपये प्रति डालर के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 29 पैसे ऊंचा रहा और 73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। नौ जून के बाद से यह उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है।

सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी कायम रही। पिछले चार कारोबारी सत्र के दौरान रुपया 124 पैसे चढ़ चुका है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘हाजिर बाजार में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप की नामौजूदगी तथा फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की उदार टिप्पणियों की मदद से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में तेजी आई।’’

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने भी कहा कि भारी विदेशी धन निवेश के साथ आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने के बाद रुपया एशियाई मुद्राओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.54 रह गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 662.63 अंक की तेजी के साथ 57,552.39 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.83 प्रतिशत घटकर 72.80 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,202.81 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड