जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद रुपया 17 पैसे चढ़कर 82.68 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.68 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तिम रखने का फैसला किया, जिसके बाद रुपये में मजबूती देखी गई।

मुंबई, 10 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 82.68 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तिम रखने का फैसला किया, जिसके बाद रुपये में मजबूती देखी गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के कमजोर होने के बाद रुपये में तेजी आई। हालांकि, घरेलू बाजार के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये के लाभ को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.81 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.68 से 82.86 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 17 पैसे मजबूत होकर 82.68 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरी बैठक में अपनी प्रमुख ब्याज दर रेपो को अपरिवर्तित रखा, लेकिन अगर खाद्य पदार्थों की कीमतों से मुद्रास्फीति बढ़ती है तो उसने सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत गिरकर 102.17 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत घटकर 87.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 307.63 अंक घटकर 65,688.18 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 644.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी