जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे चढ़कर 75.87 रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों के प्रवाह से निवेशक धारणा मजबूत रही। इससे मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 75.87 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

मुंबई, 23 जून घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों के प्रवाह से निवेशक धारणा मजबूत रही। इससे मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 75.87 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि कच्चे तेल के दाम नीचे रहने से भी घरेलू मुद्रा को सहारा मिला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.

कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 75.86 रुपये रही। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद यह मामूली गिरकर 75.87 रुपये प्रति डालर पर आ गई। फिर भी पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले यह 16 पैसे ऊंची रही।

सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर एक डालर के लिये 76.03 रुपये का भाव रहा था।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

दुनिया की छह मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक मंगलवार को मामूली 0.03 प्रतिशत बढ़कर 97.06 अंक पर रहा।

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल वायदा 0.19 प्रतिशत गिरकर 43 डालर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी