जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 72.75 के स्तर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 72.75 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 12 फरवरी विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 72.75 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 72.79 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान इसने 72.75 का उच्च स्तर और 72.83 के निम्न स्तर को देखा।

रुपया अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.75 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब 12 पैसे की बढ़ोतरी दर्शाता है। रुपया गुरुवार को 72.87 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 90.60 पर पहुंच गया।

शेयरखान के शोध विश्लेषक सैफ मुकदम ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एफआईआई आवक जारी रहने के चलते रुपये में मजबूती आई। साथ ही व्यापक आर्थिक आंकड़ों में सुधार की उम्मीद ने भी रुपये को बल दिया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रतिभागियों की मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर नजर है और उम्मीद से बेहतर आंकड़े रुपये की चाल तेज कर सकते हैं।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 944.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत गिरकर 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू