जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 73.85 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय रुपया लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के साथ 10 पैसे चढ़कर 73.85 पर बंद हुआ।

मुंबई, चार मई घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय रुपया लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के साथ 10 पैसे चढ़कर 73.85 पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में मजबूत डॉलर, घरेलू इक्विटी में नुकसान और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते स्थानीय मुद्रा के लाभ में कुछ रुकावट रही।

रिलाइंस सेक्युरीटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, "मंगलवार को भारतीय रुपए में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखी गयी क्योंकि कारोबारियों ने अपने डॉलर के बड़े सौदों को हल्का किया"

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.83 पर खुली, फिर दिन के कारोबार में 73.76 और 73.97 रुपये प्रति डालर के बीच उतार चढ़ाव में रही।

रुपया सोमवार को कारोबार की समापति पर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.95 पर बंद हुआ। यह पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती में रहा।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.42 प्रतिशत बढ़कर 91.33 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.81 प्रतिशत बढ़कर 68.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बहरहाल, देश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुये कारोबारियों में चिंता रही। उनका मानना है कि विभिन्न राज्यों में लाकडाउन लगने से आर्थिक क्षेत्र में आने वाले सुधार की गति धीमी पड़ सकती है।

पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड