जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे बढ़कर 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को ब्रेक लग गया। यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की नीतिगत बैठक से पहले विदेशों में डॉलर में आई गिरावट तथा घरेलू शेयर बाजारों में सुधार के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ सितंबर रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को ब्रेक लग गया। यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की नीतिगत बैठक से पहले विदेशों में डॉलर में आई गिरावट तथा घरेलू शेयर बाजारों में सुधार के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया कमजोरी का रुख लिए 73.77 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 73.48 के दिन के उच्चतम स्तर और 73.85 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे ऊंचा रहकर 73.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘रुपया कुछ समय के लिए कमजोर होकर 73.85 के निचले स्तर पर आ गया, जो लगभग दो सप्ताह में सबसे नीचे था। लेकिन निर्यातकों की डॉलर बिक्री और कॉर्पोरेट के डॉलर प्रवाह से यह घाटे से उबर गया।’’

साप्ताहिक आधार पर डॉलर में सुधार होने के साथ रुपये में 0.66 प्रतिशत अथवा 48 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत घटकर 92.54 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.29 प्रतिशत बढ़कर 72.81 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 54.81 अंक की तेजी दर्शाता 58,305.07 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 802.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट