जरुरी जानकारी | रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा, चार पैसे की बढ़त के साथ 85.87 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया और चार पैसे की बढ़त के साथ 85.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ जनवरी अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबर गया और चार पैसे की बढ़त के साथ 85.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में लगातार बिकवाली और विदेशी पूंजी की निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा, जबकि अमेरिका में व्यापक आर्थिक संभावनाओं में सुधार के कारण डॉलर मजबूत हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.94 के अपने सबसे निचले स्तर पर खुला और 85.84 के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंत में 85.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 85.91 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के बाहर जाने से रुपये पर दबाव पड़ा। अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़े मिले-जुले रहे हैं। साप्ताहिक बेरोजगारी दावे डॉलर के अनुकूल हैं, जबकि गैर-कृषि रोजगार आंकड़े निराशाजनक रहे हैं।

चौधरी ने कहा, “संभावना है कि कमजोर घरेलू बाजारों, मजबूत डॉलर और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और एफआईआई की निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। निवेशक गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट पर नजर रख सकते हैं। डॉलर-रुपया की हाजिर कीमत 85.75 रुपये से 86.10 रुपये के बीच कारोबार करने की संभावना है।”

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत चढ़कर 108.98 पर पहुंच गया। दस-वर्षीय अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल भी 4.67 प्रतिशत पर ऊंचा बना रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.03 प्रतिशत गिरकर 76.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 528.28 अंक गिरकर 77,620.21 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162.45 अंक की गिरावट के साथ 23,526.5 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,362.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\