जरुरी जानकारी | रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरा, 24 पैसे की बढ़त के साथ 83.08 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 83.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 83.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुद्रा बाजार में अस्थिरता को रोकने के लिए केंद्रीय बैंक के ‘हस्तक्षेप’ से भी घरेलू मुद्रा को मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.22 पर मजबूत खुला और दिन के कारोबार में 83.27-83.06 के दायरे में रहा।

कारोबार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.08 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.32 पर बंद हुआ था। मंगलवार को ‘गणेश चतुर्थी’ के अवसर पर मुद्रा बाजार बंद थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में हालिया वृद्धि ने मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत बयान में इन चिंताओं का समाधान किए जाने की संभावना है।’’

उन्होंने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.75-83.35 के दायरे में रहेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 104.68 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.19 प्रतिशत गिरकर 93.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 796 अंक या 1.18 प्रतिशत गिरकर 66,800.84 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 231.90 अंक या 1.15 प्रतिशत गिरकर 19,901.40 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,236.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें