जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती नुकसान से उबरा, 74.87 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल कीमतों में तेजी के कारण आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारी निवेश की वजह से सोमवार को रुपया शुरुआती नुकसान से उबर गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

मुंबई, एक नवंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल कीमतों में तेजी के कारण आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारी निवेश की वजह से सोमवार को रुपया शुरुआती नुकसान से उबर गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी की वजह से रुपया शुरुआती नुकसान से उबर पाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी का रुख लिए खुला और कारोबार के दौरान यह 75 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दौरान यह 75.04 से 74.84 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग अपरिवर्तित रहा क्योंकि स्थानीय आईपीओ में विदेशी कोषों के भारी निवेश ने डॉलर के मजबूती के प्रभाव को कम कर दिया।

इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 94.14 हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड