जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती गिरावट से उबरा, नौ पैसे के लाभ से 74.37 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं में तेजी से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.49 के स्तर पर खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता 74.37 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.46 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.28 से लेकर 74.53 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा कि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयरों में कमजोरी के बीच शुरुआत में रुपये में गिरावट रही। लेकिन बाद में रुपये की हानि पर अंकुश लग गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 396.34 अंक की हानि के साथ 60,322.37 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 95.52 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.69 प्रतिशत बढ़कर 82.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें