जरुरी जानकारी | रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, एक पैसा बढ़कर 84.38 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया सीमित दायरे में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे मजबूत होकर 84.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये पर दबाव बना रहा।

मुंबई, 13 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया सीमित दायरे में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे मजबूत होकर 84.38 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी से रुपये पर दबाव बना रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती से निवेशकों की कारोबारी धारणा पर असर पड़ा, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के संदिग्ध हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.40 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 84.37 के उच्चस्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 84.38 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे की गिरावट के साथ 84.39 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इससे पिछले पांच कारोबारी सत्रों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे टूटा है।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के बुनियादी मुद्रा और जिंस के सहायक उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह के अनुसार, डॉलर:रुपया जोड़ी निकट भविष्य में 85 रुपये के स्तर तक बढ़ सकती है। हालांकि, रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से यह गति धीमी हो सकती है।

सिंह ने कहा, ‘‘समर्थन 84.25/84 पर है और प्रतिरोध 84.50/84.75 पर है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.97 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढ़कर 72.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 984.23 अंक की गिरावट के साथ 77,690.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 324.40 अंक गिरकर 23,559.05 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 3,024.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू