जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सपाट खुला।

मुंबई, 28 दिसंबर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सपाट खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.84 पर खुला, फिर और गिरावट के साथ 82.86 के स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 82.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 104.32 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 84.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Live Streaming In India: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

VIDEO: मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, मीरा रोड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास शराब पी रहे लोगों को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Kane Williamson Retires From International Cricket: 16 साल के सुनहरे करियर का हुआ अंत! केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश ने जीता फैंस का दिल

ICC Womens T20 World Cup 2026: आज से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप का महासंग्राम, यहां जानें फॉर्मेट, वेन्यू, प्राइज मनी, शेड्यूल और सभी टीमों के स्क्वाड्स