जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 85.62 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 85.62 पर बंद हुआ।

मुंबई, दो जुलाई स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 85.62 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में मामूली सुधार से भी रुपये पर दबाव पड़ा क्योंकि बाजार निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए बातचीत जारी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.59 पर खुला। इसने कारोबार के दौरान 85.57 के उच्चस्तर तथा 85.75 के निचले स्तर को छुआ। अंत में यह 85.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया 17 पैसे बढ़कर 85.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत चढ़कर 96.95 पर पहुंच गया।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 67.73 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि नौ जुलाई की समयसीमा नजदीक आने के साथ ही शुल्क को लेकर अनिश्चितता के कारण रुपये में गिरावट आएगी। शुल्क के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले बयानों से बाजार में हलचल मची हुई है।’

भारत और अमेरिका के बीच वाशिंगटन में मंगलवार को छठे दिन भी गहन वार्ता जारी रही। वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच गई है और भारत ने अपने श्रम-गहन उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग की है।

वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय दल अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए वाशिंगटन में है।

दोनों पक्ष नौ जुलाई की समयसीमा से पहले वार्ता को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 287.60 अंक की गिरावट के साथ 83,409.69 अंक पर तथा निफ्टी 88.40 अंक की गिरावट साथ 25,453.40 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध आधार पर 1,561.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी