जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 85.77 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 85.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कमजोर घरेलू बाजार और व्यापार शुल्क अनिश्चितता के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 11 जुलाई अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 85.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कमजोर घरेलू बाजार और व्यापार शुल्क अनिश्चितता के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडाई वस्तुओं पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने से वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.76 पर खुला और कारोबार के दौरान 85.91 के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में रुपया 85.77 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर तीन पैसे की बढ़त के साथ 85.70 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “हमारा अनुमान है कि व्यापार युद्ध के चलते वैश्विक धारणाओं पर असर पड़ने के कारण रुपया कमजोर होगा। व्यापार शुल्कों को लेकर अनिश्चितता और डॉलर सूचकांक में तेजी से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोर रुख निचले स्तरों पर रुपये को सहारा दे सकती है।”

चौधरी ने कहा कि डॉलर-रुपये का हाजिर मूल्य 85.55 से 86.25 के बीच रहने की संभावना है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव रहा लेकिन सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इसका कारण बाजार प्रतिभागी अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते पर स्पष्टता की प्रतीक्षा में सतर्क रुख अपना रहे हैं।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.34 प्रतिशत बढ़कर 68.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.77 पर आ गया।

स्थानीय शेयर बाजार में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 689.81 अंक की गिरावट के साथ 82,500.47 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.40 अंक फिसलकर 25,149.85 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 221.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट