जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे टूटकर 85.55 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में शुरुआती तेजी जाती रही और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले यह सात पैसे की गिरावट के साथ 85.55 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण रुपया दबाव में रहा।

मुंबई, 30 मई अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में शुरुआती तेजी जाती रही और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले यह सात पैसे की गिरावट के साथ 85.55 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण रुपया दबाव में रहा।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि जीडीपी आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशक सतर्क रहे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में, रुपया 85.35 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.25 के उच्च स्तर तथा 85.64 के निम्न स्तर के बीच रहने के बाद के अंत में 85.55 पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद से सात पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे गिरकर 85.48 पर बंद हुआ।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजार और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के कारण रुपये में गिरावट आई। आयातकों की मासांत डॉलर मांग ने भी रुपये पर दबाव डाला। हालांकि, कमजोर अमेरिकी डॉलर सूचकांक और एफआईआई के पूंजी प्रवाह ने गिरावट को सीमित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी अमेरिका के व्यक्तिगत व्यय खपत (पीसीई) मूल्य सूचकांक और व्यक्तिगत आय के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर-रुपया हाजिर मूल्य 85.30 रुपये से 86 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, विश्व की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 99.49 पर रहा।

वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 64.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 182.01 अंक घटकर 81,451.01 अंक जबकि निफ्टी 82.90 अंक गिरकर 24,750.70 पर बंद हुए।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 6,449.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील कर पाएगी इंग्लैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी