जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 86.07 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 86.07 (अस्थायी) पर आ गया। ईरान के परमाणु स्थलों पर इजराइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

मुंबई, 13 जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 86.07 (अस्थायी) पर आ गया। ईरान के परमाणु स्थलों पर इजराइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 7.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपया 86.25 पर खुला और 85.92 और 86.25 के दायरे में कारोबार करते हुए 86.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से 55 पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 85.52 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेश) निकासी ने स्थानीय मुद्रा में गिरावट को और बढ़ा दिया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “रुपया 86.25 के निचले स्तर तक गिर गया, फिर 85.92 तक सुधरने के बाद अंततः 86.07 पर बंद हुआ।”

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 573.38 अंक टूटकर 81,118.60 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 169.60 अंक गिरकर 24,718.60 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला सूचकांक 0.33 प्रतिशत चढ़कर 98.24 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 3,831.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट