जरुरी जानकारी | रुपया 27 पैसे टूटकर 85.37 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट तथा विदेशी कोषों के निवेश में कमी के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे टूटकर 85.37 (अस्थायी) पर आ गया।

मुंबई, 27 मई अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार, घरेलू शेयर बाजार में गिरावट तथा विदेशी कोषों के निवेश में कमी के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे टूटकर 85.37 (अस्थायी) पर आ गया।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, निवेशक अप्रैल के घरेलू औद्योगिक और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़ों के साथ-साथ इस सप्ताह जारी होने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के आंकड़ों के इंतजार में भी सावधानी बरत रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 85.15 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 85.11 के उच्च और 85.45 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। अंत में रुपया 85.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले 27 पैसे की गिरावट है।

पिछले सत्र में शुक्रवार को 50 पैसे की बढ़त लेने के बाद सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे बढ़कर 85.10 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार और सकारात्मक अमेरिकी डॉलर सूचकांक के कारण रुपये में गिरावट आई। कमजोर विदेशी निवेश ने भी रुपये पर दबाव डाला।

उन्होंने कहा, ‘‘आयातकों की मासांत की डॉलर मांग भी रुपये पर दबाव डाल सकती है। हालांकि, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में समग्र कमजोरी और वैश्विक जोखिम भावनाओं में सुधार से रुपये को समर्थन मिल सकता है। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 85 से 85.70 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.45 प्रतिशत बढ़कर 99.31 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.31 प्रतिशत बढ़कर 64.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक गिरकर 81,551.63 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 174.95 अंक के नुकसान के साथ 24,826.20 अंक पर आ गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 135.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी