जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटकर 84.45 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और जोखिम उठाने की क्षमता के सतर्क पुनर्मूल्यांकन के बीच मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 84.45 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, छह मई बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता और जोखिम उठाने की क्षमता के सतर्क पुनर्मूल्यांकन के बीच मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 84.45 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने के कारण डॉलर-रुपये की जोड़ी को समर्थन मिला, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया, जिससे रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.28 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 84.26 के दिन के उच्चतम स्तर और 84.63 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के अंत में रुपया 84.45 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद स्तर से 15 पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया 27 पैसे की तेजी के साथ 84.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर होते घरेलू शेयर बाजार के कारण डॉलर में रुपये के मुकाबले तेजी आई। केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और कमजोर चीनी युआन ने रुपये की मुश्किलें और बढ़ा दीं। नतीजतन, निकट भविष्य में डॉलर-रुपया हाजिर दर 84.25 और 84.90 के बीच स्थिर रहने का अनुमान है।’’

इस बीच, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से सात मई को मॉक ड्रिल करने को कहा है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.78 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.86 प्रतिशत बढ़कर 61.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 155.77 अंक टूटकर 80,641.07 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 81.55 अंक टूटकर 24,379.60 पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एमआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध आधार पर 497.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू