जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर ?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 15 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की डॉलर की लगातार बढ़ती मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर दबाव पड़ा।

मुंबई, 21 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 15 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेल आयातकों की डॉलर की लगातार बढ़ती मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर दबाव पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि 86 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने के बाद रुपये में गिरावट जारी रही। डॉलर सूचकांक में मजबूती आने के कारण रुपये में गिरावट का रुख और तेज हो गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.27 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 86.19 के उच्चस्तर तथा 86.36 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 15 पैसे की गिरावट 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.16 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अब सभी की निगाहें भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों पर टिकी हैं, खासकर जब भारतीय निर्यात पर संभावित शुल्क लगाने की एक अगस्त की समयसीमा नजदीक आ रही है। अगर बातचीत विफल होती है या इसमें देरी होती है, तो इससे रुपये की चुनौतियां बढ़ेंगी, और अगर कोई समझौता हो जाता है, तो यह रुपये को एक बहुत जरूरी राहत दे सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार प्रतिभागियों में सतर्कता रहने की संभावना है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.26 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘ हाल के दिनों में भारतीय रुपये में काफी कमजोरी देखी गई है और यह एशियाई मुद्राओं में सबसे कमजोर बना हुआ है। आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार मांग और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी गिरावट की मुख्य वजह रही...।’’

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 442.61 अंक की बढ़त के साथ 82,200.34 अंक पर जबकि निफ्टी 122.30 अंक चढ़कर 25,090.70 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी