जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे टूटकर 86.33 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 11 पैसे टूटकर 86.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 27 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 11 पैसे टूटकर 86.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय रुपया मजबूत हुआ, लेकिन सोमवार को ‘ट्रंप शुल्क’ की अनिश्चितता बढ़ने के कारण यह कमजोर होकर खुला, जबकि विदेशी कोषों की निरंतर निकासी ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को और प्रभावित किया।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा आगामी आम बजट बाजार धारणा को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए बजट में अनुकूल उपायों की घोषणा हो सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.35 पर कमजोर रुख के साथ खुला और दिन के दौरान 86.33 के उच्च और 86.45 के निचले स्तर को छू गया।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 86.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 86.22 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सकारात्मक अमेरिकी डॉलर और घरेलू बाजारों में कमजोरी के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। लगातार एफआईआई निकासी और आयातकों की डॉलर मांग रुपये पर दबाव जारी रख सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिल सकता है। निवेशक इस सप्ताह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजों से पहले सतर्क रह सकते हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 107.48 पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत चढ़कर 78.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 824.29 अंक टूटकर 75,366.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 263.05 अंक की गिरावट के साथ 22,829.15 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,758.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी