जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 74.25 पर आ गया।

मुंबई, नौ अगस्त अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 74.25 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.21 पर कमजोर खुला, और फिर 74.25 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.15 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.80 पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपये की गिरावट सीमित हुई।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.75 प्रतिशत गिरकर 69.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई