जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 61 पैसे उछलकर 86.07 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 61 पैसे उछलकर 86.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के कारण रुपये में मजबूती आई।

मुंबई, 11 अप्रैल विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 61 पैसे उछलकर 86.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के कारण रुपये में मजबूती आई।

रुपये में तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौ जुलाई तक भारत पर 26 प्रतिशत जवाबी शुल्क को निलंबित करने के अगले दिन आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 46 पैसे उछलकर 86.22 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 85.95 के उच्च स्तर पर पहुंचा और अंत में 86.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 61 पैसे की उछाल है।

रुपया बुधवार को 42 पैसे टूटकर 86.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महावीर जयंती के कारण बृहस्पतिवार को शेयर बाजार, विदेशी मुद्रा और जिंस बाजार बंद रहे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.33 पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में, बीएसई का 30-शेयरों वाला सेंसक्स 1,310.11 अंक की मजबूती के साथ 75,157.26 पर जबकि एनएसई निफ्टी 429.40 अंक चढ़कर 22,828.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 4,358.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट