जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे सुधर कर करीब एक साल के उच्चम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार से विदेशी-विनिमय बाजार में रुपये को सोमवार को बल मिला और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की मजबूती के साथ 72.68 पर बंद हुआ। यह रुपये का करीब एक साल का उच्चतम स्तर है।

मुंबई, 15 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार से विदेशी-विनिमय बाजार में रुपये को सोमवार को बल मिला और यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की मजबूती के साथ 72.68 पर बंद हुआ। यह रुपये का करीब एक साल का उच्चतम स्तर है।

डालर 72.61 रुपये पर खुलने के बाद दिन में 72.57-72.69 के दायर में चलता रहा।

बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 72.68 रुपये प्रति डालर रही जो रुपये में सात पैसे की बढ़ोतरी दर्शाती है। शुक्रवार को डालर 72.75 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 90.34 रह गया।

घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर सुधार के कुछ संकेत दिखने लगे है। औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि जनवरी माह में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 16 माह के निम्न स्तर 4.06 प्रतिशत पर आ गयी। इसका रुपये की स्थिति पर अनुकूल प्रभाव दिखा।

मिलवुड केल इंटरनेशल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी नीश भट्ट ने कहा कि भारत के आर्थिक परिदृश्य के बारे में रेटिंग एजेंसी मूडीज की सकारात्मक टिप्प्णी से रुपये के प्रति धारणा और मजबूत हुई है। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से रिकार्ड पूंजी प्रवाह का भी असर है।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 609.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,154.13 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 37.33 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 प्रतिशत बढ़कर 63.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट