जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैठक के नतीजे आने के पहले डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी के रुख के बीच मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 21 सितंबर अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैठक के नतीजे आने के पहले डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी के रुख के बीच मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे सुधरकर 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उभरते बाजारों और एशियाई मुद्राओं में लाभ दर्ज होने के कारण भी रुपये की धारणा में सुधार आया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख लिए खुला। कारोबार के दौरान रुपया 73.58 रुपये तक मजबूत हो गया और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे सुधार के साथ 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया 26 पैसे की गिरावट दर्शाता करीब चार सप्ताह के सबसे निचले स्तर 73.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, "बुधवार को फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने से पहले डॉलर के एक माह के उच्चस्तर से नीचे आने के कारण रुपये में सुधार आया।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 93.14 रह गया।

वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.14 प्रतिशत बढ़कर 74.76 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 514.34 अंक की तेजी के साथ 59,005.27 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 92.54 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड