जरुरी जानकारी | रुपया 48 पैसे की तेजी के साथ 82.33 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 48 पैसे की मजबूती के साथ 82.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 27 अक्टूबर डॉलर के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 48 पैसे की मजबूती के साथ 82.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी निधियों का ताजा निवेश होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.15 पर खुला और बाद में इसने 82.14 के उच्च स्तर तथा 82.52 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 48 पैसे मजबूत होकर 82.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये का इससे पहले का बंद भाव सात पैसे की तेजी दर्शाता 82.81 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बुधवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहे थे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘अपनी प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला। अमेरिका के उम्मीद से कहीं कमजोर आर्थिक आंकड़ों से डॉलर में कमजोरी आई।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.09 पर था।

इधर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 212.88 अंक बढ़कर 59,756.84 अंक पर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत घटकर 95.63 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 2,818.40 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर की बिकवाली होने से रुपये में पर्याप्त तेजी आई। हालांकि मजबूत शुरुआत के बाद मासांत की डॉलर मांग के कारण रुपये की धारणा कुछ प्रभावित हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान