जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और विदेशी पूंजी के सतत निवेश से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, नौ नवंबर अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और विदेशी पूंजी के सतत निवेश से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ 81.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 81.43 पर खुला। कारोबार के दौरान 81.23 के दिन के उच्चस्तर और 81.62 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में यह 45 पैसे की तेजी के साथ 81.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में (सोमवार को) रुपया 81.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘गुरुनानक जयंती’ के मौके पर मंगलवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 109.83 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत घटकर 94.75 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपये में मजबूती जारी रही क्योंकि डॉलर में, ऊंचे स्तर पर बिकवाली का दबाव देखा गया। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव परिणाम आने से पहले भी डॉलर दबाव में रहा।’’

वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 151.60 अंक की गिरावट के साथ 61,033.55 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,948.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड