जरुरी जानकारी | रुपया 35 पैसे मजबूत होकर एक माह के उच्च् स्तर 81.90 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर सूचकांकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की मजबूती दर्शाते हुए 81.90 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 जून घरेलू शेयर सूचकांकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे की मजबूती दर्शाते हुए 81.90 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेश बढ़ने और डॉलर का भाव एक माह के निचले स्तर पर जाने से भी रुपये की धारणा मजबूत हुई।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.97 के भाव पर मजबूती से खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से 35 पैसे बढ़कर 81.90 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.02 के ऊपरी और 81.86 के निचले स्तर पर भी पहुंचा।

बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषण) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी ने रुपये की धारणा को मजबूत बनाने में मदद की। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपये की तेजी को समर्थन मिला। भारतीय पूंजी बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी निवेश करके धारणा सकारात्मक बनाने में अपना योगदान दिया।"

शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतें भी कमजोर रहीं। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 102.20 पर पहुंच गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.58 प्रतिशत घटकर 75.23 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 466.95 अंक की तेजी के साथ 63,384.58 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 794.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी