जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 76.09 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले सात कारोबारी सत्रों में पहली बार बृहस्पतिवार को रुपये में तेजी दिखाई दी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति के मामले में कड़ा रुख अपनाने के बाद डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 76.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 16 दिसंबर पिछले सात कारोबारी सत्रों में पहली बार बृहस्पतिवार को रुपये में तेजी दिखाई दी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति के मामले में कड़ा रुख अपनाने के बाद डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे की तेजी के साथ 76.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.31 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76.06 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया।

बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 44 पैसे की गिरावट के साथ करीब 20 माह के निम्न स्तर 76.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अगले साल नीतिगत दर में वृद्धि के संकेत दिये हैं।

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप, कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और लगातार विदेशी निधियों की धन निकासी पर बढ़ती चिंताओं के बीच रुपये में सुधार का रुझाान कम हो सकता है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.15 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.71 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 113.11 अंक की तेजी के साथ 57,901.14 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड