जरुरी जानकारी | रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण रुपये में तेजी आई। हालांकि, वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा के बीच विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.93 से 83.09 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त के साथ 82.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत घटकर 103.13 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत घटकर 84.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,901.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू