जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 87.34 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मे सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 87.34 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

मुंबई, तीन मार्च विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार मे सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 87.34 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अस्थिर घरेलू शेयर बाजारों और विदेशी कोषों की निरंतर निकासी के कारण निवेशक बहुत अधिक उत्साहित नहीं दिखे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.36 पर खुला और कारोबार के दौरान 87.25 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर और 87.41 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में रुपया 87.34 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की तेजी है।

शुक्रवार को रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 87.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इसके अलावा, घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर, एक मासिक सर्वेक्षण से पता चला है कि नए ऑर्डर और उत्पादन में सुस्त वृद्धि के बीच फरवरी में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई है।

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) फरवरी में 56.3 रहा, जो जनवरी के 57.7 से कम है।

कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिक्री और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण घरेलू मुद्रा को कुछ समर्थन मिला।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिक्री की खबरें हैं, जिससे रुपये को भी समर्थन मिला। हालांकि, निराशाजनक वृहद आर्थिक आंकड़ों और एफआईआई के बिकवाली दबाव ने तेज बढ़त को रोक दिया।’’

चौधरी ने कहा कि कारोबारी अमेरिका से आईएसएम विनिर्माण पीएमआई आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं, जबकि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 87.20 से 87.65 के दायरे में रहने की उम्मीद है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.95 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.49 प्रतिशत गिरकर 72.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 112.16 अंक की गिरावट के साथ 73,085.94 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 5.40 अंक गिरकर 22,119.30 अंक रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 11,639.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू